menu
Nagina Lok Sabha Seat : UP का 'रावण' जिसने छुड़ाए दिग्गजों के छक्के! सवा लाख वोटों से आगे
Nagina Lok Sabha Seat : UP का 'रावण' जिसने छुड़ाए दिग्गजों के छक्के! सवा लाख वोटों से आगे
Nagina Lok Sabha Seat : भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण नगीना लोकसभा सीट से भारी मतों से जीत दर्ज कर चुके हैं।

1. Nagina Lok Sabha Seat : UP का 'रावण' जिसने छुड़ाए दिग्गजों के छक्के! सवा लाख वोटों से आगे

Nagina Lok Sabha Seat Result : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण को नगीना सीट से बड़ी जीत मिली है। अभी तक सामने आए रुझान में चंद्रशेखर रावण एक लाख से अधिक वोटों जीत गये हैं और यह उनकी एक बड़ी जीत हैं। भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर 1.40 लाख वोटों से चुनाव जीत लिया है। नगीना की सीट पर चंद्रशेखर को बड़ा बहुमत मिला है।

नगीना में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था, यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद के मैदान में उतरने के बाद यह सीट चर्चाओं में थी। भाजपा ने ओम कुमार, समाजवादी पार्टी ने मनोज कुमार और बीएसपी से सुरेंद्र पाल सिंह को मैदान में उतारा था।

भीम आर्मी के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं चंद्रशेखर 

आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर को भीम आर्मी के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। चंद्रशेखर का जन्म दिसंबर 1986 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुतमलपुर कस्बे में हुआ था। उनके पिता का नाम गोवर्धन दास और मां कमलेश देवी थीं। राजनीति में सक्रिय होने के बाद वह खुद को दलितों का नेता बताते हैं और लोगों के बीच दलित आइकन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यह पहला मौका है जब चंद्रशेखर की पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरी है, खुद चंद्रशेखर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

चंद्रशेखर आज़ाद में नगीना लोकसभा में इतनी बढ़त बना ली कि अगर बाकी सभी सभी वोटें विपक्षी दलों को मिल भी जाएं तब @BhimArmyChief चुनाव जीत जाएंगे।

चंद्र शेखर आज़ाद को सांसद बनने पर ढेरों बधाई एवं मंगलकामनाएं

नगीना लोकसभा सीट बिजनौर जिले की एक तहसील का हिस्सा है। साल 2008 में परिसीमन के बाद यह लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। आंकड़ों के अनुसार नगीना में लगभग 15 लाख वोटर हैं, इनमें से अधिकतर दलित और मुस्लिम हैं। चंद्र शेखर जब मैदान में उतरे तो दलित और मुस्लिम वोटर बंट गया।

यह भी पढ़ें : नीतीश सबके हैं! चुनाव नतीजों के बीच ट्रेंड हो रहे नीतीश कुमार, फिर मारेंगे पलटी?

साल 2009 से ही इस सीट पर कोई भी पार्टी दो बार लगातार चुनाव नहीं जीत पाई है। 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के यशवीर सिंह, 2014 के चुनाव में भाजपा यशवंत सिंह और 2019 के आम चुनाव में बीएसपी के टिकट पर गिरीश चंद्र ने जीत दर्ज की और अब आसपा से चंद्र शेखर रावण जीत गए हैं।