menu
'झूठे निकले सांसद के वादे अब जनता से फिरते भागे, अखिलेश यादव ने साधा BJP पर निशाना, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता इस बार भाजपा को
'झूठे निकले सांसद के वादे अब जनता से फिरते भागे, अखिलेश यादव ने साधा BJP पर निशाना, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता इस बार भाजपा को
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता इस बार भाजपा को 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी।

1. 'झूठे निकले सांसद के वादे अब जनता से फिरते भागे', अखिलेश यादव ने साधा BJP पर निशाना

उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) ने नरेश उत्तम को प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनके समर्थन में एक जनसभा में शआमिल हुए। इस दौरान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि चार चरणों मे भाजपा पूरी तरह चारों खाने चित हो गई है। देश की 140 करोड़ की जनता भाजपा को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी।

“मैं ये देख रहा हूं इस बार 140 करोड़ देश की जनता इनको 140 सीटों पर सिमटा देगी। जनता को इनसे 10 साल का हिसाब किताब लेना है।”

– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, फतेहपुर

अखिलेश ने आगे कहा कि पेपर लीक और पेपर रद होने से प्रदेश के करोड़ों नौजवान मतदाता भाजपा सरकार से नाराज हैं। भाजपा सरकार ने जानबूझ कर पेपर लीक कराए हैं ताकि नौजवानों को नौकरी न मिल सके। प्रदेश का ऐसा कोई लोकसभा क्षेत्र नहीं हैं जहां का ढाई से तीन लाख मतदाता इनसे नाराज न हो। यह सभी मतदाता इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान कर रहे हैं।

“चार चरणों का चुनाव आपने देख लिया होगा, इसलिए आपने देखा होगा भाजपा के बड़े बड़े नेताओं की भाषा और भाषण बदल गए हैं।”

उन्होंने कहा की जिस तरह से भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है उसी तरह INDIA गठबंधन की सरकार बनते ही देश के गरीबों और किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा। भाजपा ने फौज की पूरी नौकरी भी आधी-अधूरी कर दी है। सरकार बनते ही अग्निवीर योजना समाप्त कर दी जाएगी। आटा के साथ साथ लोगों को डाटा भी मुफ्त में दिया जाएगा।

“इन्होंने हमारे किसान और गरीबों को कोई सुविधा नहीं दी। भाजपा ने जिस तरीके से उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है, हम गरीबों और किसानों का कर्ज माफ करेंगे।”

सपा प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा का हर वादा झूठा निकलता है। भाजपा सरकार समाजवादियों की नकल करती है। जिले का जो खटारा इंजन दो बार से जीत रहा है उसे हटाना है। इन्होंने 10 साल में जिले को पीछे कर दिया है। इस दौरान अखिलेश ने यहां की सांसद के खिलाफ ‘झूठे निकले सांसद के वादे अब जनता से फिरते भागे’ भी बजवाया। जिस पर सपा समर्थक खूब झूमे।